उत्तराखंड: प्रदेश में आज भी बदला-बदला रहेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। रविवार को भी कई जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के लिए ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नियमों की अनदेखी पड़ी भारी...150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण रद्द, 55 संचालकों पर ₹10-10 हजार का जुर्माना

केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की संभावना है। इसके साथ ही अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एलन मस्क और ट्रंप के रिश्तों में दरार, व्हाइट हाउस ने स्पेसएक्स के सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स की जांच के दिए आदेश

मौसम विभाग का कहना है कि 20 अप्रैल को भी प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। हालांकि, 21 अप्रैल से मौसम के साफ होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होटल कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, शव के बगल में बेफिक्री से लेटा मिला आरोपी

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और किसानों को फसलों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page