दिल्ली में घने कोहरे का कहर, IGI एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें रद्द, 270 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को घने कोहरे और कम दृश्यता ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर खराब मौसम का सीधा असर उड़ानों के संचालन पर पड़ा, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते एयरपोर्ट पर कुल 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 270 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: कूपी बैंड पर 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पीएनबी के हेड कैशियर की मौत

अधिकारियों के अनुसार, रद्द की गई उड़ानों में 6 आगमन (अराइवल) और 4 प्रस्थान (डिपार्चर) की उड़ानें शामिल हैं। वहीं फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, उड़ानों के प्रस्थान में औसतन 29 मिनट की देरी दर्ज की गई, जिससे टर्मिनलों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और इंतजार लंबा होता चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली रोड पर दर्दनाक हादसा : बोल्डर की चपेट में आया स्कूटी सवार, युवक की मौत – साली घायल

दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी डायल (DIAL) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हवाई अड्डे पर दृश्यता में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ गंतव्यों के लिए उड़ानों के प्रस्थान में देरी बनी रह सकती है। यात्रियों को उड़ान से पहले संबंधित एयरलाइंस से अपडेट लेने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू, अब तक 21.55 लाख श्रद्धालुओं ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

गौरतलब है कि दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां प्रतिदिन करीब 1,300 उड़ानों का संचालन होता है। ऐसे में मौसम की इस मार का असर बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ा है।

You cannot copy content of this page