अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के दीपक प्रदेश सचिव और जिलानी मंडल युवा प्रभारी बने

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश, जिला और महानगर कार्यकारिणी का विस्तार शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे, प्रदेश सहप्रभारी अतुल गुप्ता और प्रदेश संगठन मंत्री ख़ुशहाल बिष्ट की संस्तुति से कई नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: UOU में निःशुल्क योग कक्षाओं का शुभारंभ, कोरिया के प्रोफेसर की सहभागिता से कार्यक्रम को मिला अंतरराष्ट्रीय आयाम

नवनियुक्त पदाधिकारियों में दीपक बक्शी को प्रदेश सचिव, गौरव लव बक्शी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, संजय त्यागी को प्रदेश पर्यवेक्षक, जिलानी अंसारी को कुमाऊं मंडल युवा प्रभारी, देवेन्द्र बंगा को ज़िला उपाध्यक्ष, कपिल वोहरा को महानगर महासचिव और हसीन अली को महानगर सचिव का दायित्व सौंपा गया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल और प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दोनों नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यापारी एवं समाज हित में एकजुट होकर काम करें।

यह भी पढ़ें 👉  डीएलएड प्रशिक्षुओं को भर्ती में शामिल करने की मांग पर हंगामा, निदेशक पर अभद्रता का आरोप

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन से जुड़ने पर आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक मजबूत और संगठित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर व्यापार मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद थे, जिनमें अतुल गुप्ता, भूपेश बिष्ट, विपुल अग्रवाल, गिरीश सनवाल, दानिश अंसारी, योगेश जोशी, और अजय राजपूत प्रमुख रूप से शामिल थे।

You cannot copy content of this page