रुद्रपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए दशकों पुरानी मजार ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। आठ लेन सड़क निर्माण के तहत सोमवार सुबह इंदिरा चौक स्थित दशकों पुरानी मजार को प्रशासन, पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इंदिरा चौक से डीडी चौक तक आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रदेश के 1200 अग्निवीरों के पुनर्रोजगार की तैयारी तेज, सीएम धामी के विशेष सेल ने संभाली कमान

सैय्यद मासूम शाह मिया और सज्जाद मिया की मजार सड़क निर्माण की जद में आ रही थी। पूर्व में इसे हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। सोमवार तड़के प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए धार्मिक स्थल को गिरा दिया। इस दौरान नगर निगम गेट से ही मीडिया कर्मियों को रोक दिया गया और आसपास की दुकानें भी खुलने नहीं दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट नगर में बिना बिल के माल वाला ट्रक गायब, प्रशासन की छापेमारी से कई ट्रांसपोर्टर शटर गिराकर हुए फरार

कार्रवाई के मद्देनजर ट्रैफिक को काशीपुर बाइपास व किच्छा बाइपास से डायवर्ट किया गया। क्षेत्र में सुबह से ही कर्फ्यू जैसा माहौल बना रहा। किसी भी विरोध की आशंका के चलते दोपहर 12 बजे तक भारी फोर्स तैनात रखा गया।

कार्रवाई के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट, एमएनए नरेश दुर्गापाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में 'सृजन' प्रदर्शनी की धूम, बच्चों ने विज्ञान और कला में दिखाई प्रतिभा

प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य जनहित में किया जा रहा है और सभी अवरोधकों को नियमानुसार हटाया जा रहा है। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page