हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार मामले में भाजपा आई.टी. सेल पर FIR की मांग, कांग्रेस हुई आक्रामक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कांग्रेस ने भाजपा आई.टी. सेल पर सोशल मीडिया में फैलाए गए कथित फेक न्यूज और मानहानिकारक सामग्री को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को हल्द्वानी महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल हल्द्वानी को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर भाजपा आई.टी. सेल एवं उसके पूर्व प्रमुख शेखर वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग उठाई।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि 21 नवम्बर 2025 को देहरादून स्थित वन विभाग मुख्यालय राजपुर रोड पर वन्यजीव–मानव संघर्ष और बढ़ती जनहानि के मुद्दे पर शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया था। इस दौरान जनभावनाओं को दर्शाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रतीकात्मक रूप से प्लास्टिक की खिलौना बंदूक हाथ में ली थी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश में सतर्क रहें: SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा की आमजन से अपील

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा आई.टी. सेल और उसके पूर्व प्रमुख शेखर वर्मा ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते इस प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति को तोड़–मरोड़कर सोशल मीडिया पर इस तरह प्रसारित किया, मानो प्रदेश अध्यक्ष किसी आतंकी संगठन से जुड़े हों। कांग्रेस नेताओं ने इसे फेक न्यूज, मानहानि और आईटी अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लिटिल फ्लावर स्कूल में दो दिवसीय स्काउट/गाइड कैंप संपन्न

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा का यह कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। ऐसे मामलों में त्वरित और विधिसम्मत धाराओं में आपराधिक प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का दुष्प्रचार न केवल जनता को गुमराह करता है बल्कि स्वस्थ राजनीतिक संवाद के लिए भी खतरा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में इस बार वीआईपी दर्शन पर नहीं लगेगा शुल्क, सरकार ने लिया फैसला

कांग्रेस शिष्टमंडल ने कहा कि यदि ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में दुष्प्रचार की प्रवृत्ति और बढ़ सकती है। प्रतिनिधिमंडल में जया कर्नाटक, कमला सनवाल, गोविंद बगड़वाल, सुहैल सिद्दीकी, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, मोहन बिष्ट, विनोद कुमार पिन्नू, महेशानंद, मनोज शर्मा, जाकिर हुसैन, लाल सिंह पवार, एडवोकेट कोमल जायसवाल, अमित रावत सहित कई नेता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page