Champawat: पूर्णागिरि दर्शन से लौटते समय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

चम्पावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए आये एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दर्शन कर लौटते समय काली मंदिर के पास श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 48 वर्षीय उपदेश कुमार गुप्ता पुत्र रामरक्षपाल गुप्ता के रूप में हुई है। वह चंदौसी रोड, शराब कार्यालय के सामने, तहसील रोड बिसौली, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। उपदेश कुमार अपने भाई, पत्नी तृप्ति, बेटी मनीषा और बच्चों के साथ शुक्रवार को ट्रेन से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए टनकपुर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृति के वाहक के रूप में साहित्य का विशेष योगदान, हरफनमौला साहित्यिक संस्था का शरद शब्दोत्सव आयोजित

दर्शन के बाद वापस लौटते समय काली मंदिर के समीप उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने तत्काल उन्हें काली मंदिर से भैरव मंदिर तक पहुंचाया और एंबुलेंस 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में कौस्तुभ भट्ट ने लहराया परचम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उपदेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण हृदय गति रुकना (ष्टड्डह्म्स्रद्बड्डष् ्रह्म्ह्म्द्गह्यह्ल) बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में सूखी ठंड का कहर...रातें होंगी और सर्द, पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

You cannot copy content of this page