उत्तराखंड: विवाह समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत, पांच लोग गंभीर घायल

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के पास बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। विवाह समारोह से लौट रहे लोगों से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सिंचाई विभाग में अभियंताओं के बंपर तबादले, नवनियुक्त 42 सहायक अभियंताओं की हुई तैनाती

सूचना मिलते ही धरासू थाने की पुलिस टीम और राजस्व विभाग मौके पर पहुंचा। अंधेरा होने के बावजूद बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया।

धरासू थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि हादसे में ममता देवी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्यार सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय सिंह, मोहन सिंह और राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई 2026-27 से साल में दो बार कराएगा बोर्ड परीक्षा, वैश्विक पाठ्यक्रम भी होगा लागू

टीम के अनुसार सभी लोग शादी समारोह से अपने गांव जोगत-तल्ला लौट रहे थे। खड़ाखाल के पास मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।