उत्तराखंड: पहाड़ी दरकने से हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल क्षतिग्रस्त, हिमस्खलन का खतरा बरकरार

खबर शेयर करें

चमोली। बुधवार सुबह गोविंदघाट के पास अचानक पहाड़ी टूटने से हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया। जिले में लगातार खराब मौसम और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने 8 मार्च से फिर से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इसरो ने रचा इतिहास, साल के आखिरी मिशन में ‘बाहुबली’ LVM3 से दुनिया का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च

मंगलवार को भी चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। इससे पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, बुधवार सुबह 11 बजे तक मौसम साफ हुआ और धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते फिर से खराब हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम निर्णयों पर लगी मुहर

पारा गिरा, घरों में दुबके रहे लोग

बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान माइनस 8 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री, ज्योतिर्मठ में अधिकतम 4 और न्यूनतम माइनस 1 डिग्री, जबकि औली में अधिकतम 3 और न्यूनतम माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में भारी गिरावट के कारण लोग दिनभर घरों में ही रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ईपीएफओ ने ऑटो सेटलमेंट की सीमा बढ़ाई, अब 5 लाख रुपये तक मिलेगा एडवांस क्लेम

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।