Uttarakhand: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई…स्टील कारोबारी हिरासत में, सिडकुल की प्लाईवुड कंपनी में भी छापा

खबर शेयर करें

सूत्रों के अनुसार, टीम कारोबारी को सीधे उसके आवास पर ले गई, जहां घंटों तक दस्तावेजों, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन तलाशी ली गई। अधिकारियों ने वित्तीय लेनदेन से जुड़े अभिलेख खंगाले और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्यानाचट्टी में बनी कृत्रिम झील से पानी निकालने के प्रयास तेज...Video
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पेपर लीक से सबक, 16 नवंबर को होगी सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा, फुलप्रूफ प्लान तैयार 

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और आयकर चोरी से संबंधित शिकायतों के आधार पर की गई है। चर्चा है कि विभाग को इस संबंध में ठोस इनपुट मिले थे, जिसके बाद दिल्ली से विशेष टीम भेजी गई।

आयकर विभाग द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की फिलहाल गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद बना खूनी खेल का कारण...नशे में युवक ने की पत्नी और मां की पत्थर से हत्या, छत से फेंके मांस के टुकड़े

इस कार्रवाई से रुद्रपुर के कारोबारी और औद्योगिक जगत में हलचल तेज हो गई है। उद्यमियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजर अब आयकर विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

You cannot copy content of this page