उधार की रकम मांगना बना आफत…साले-साली ने जीजा को दुकान में पीटा, CCTV में कैद बवाल

खबर शेयर करें

मोदीनगर: उत्तर प्रदेश के मोदीनगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां उधार दिए गए पैसे वापस मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। कादराबाद इलाके में जीटी रोड स्थित एक दुकान पर साले और उसकी बहन ने मिलकर अपने ही जीजा के साथ गाली-गलौच करते हुए जमकर मारपीट कर दी। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़ित के अनुसार, करीब आठ महीने पहले उसके साले सलमुद्दीन पुत्र छज्जन, निवासी ग्राम तठीना, थाना लोहियानगर (मेरठ) ने अपनी बहन की शादी के लिए उससे 1 लाख 20 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रकम एक महीने में लौटाने का वादा किया गया था, लेकिन समय बीतता गया और पैसे वापस नहीं मिले। करीब छह महीने तक टालमटोल के बाद जब पीड़ित ने रकम की मांग तेज की, तो विवाद खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार नगर निगम जमीन घोटाला: मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख के बाद सात और अधिकारी निलंबित, अब तक 10 पर गिरी गाज

पीड़ित का आरोप है कि 23 दिसंबर 2025 को सलमुद्दीन अपनी बहन संजीदा, निवासी ग्राम काशी, थाना परतापुर (मेरठ) के साथ उसकी कादराबाद स्थित दुकान पर पहुंचा। पहले तीखी नोकझोंक हुई, फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर जीजा के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  गुवाहाटी टेस्ट: पहले दिन कड़ी मेहनत से खुश मोर्ने मोर्कल, बोले—दूसरे दिन जल्दी विकेट लेकर मैच में पकड़ बनाएंगे

पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और छेड़छाड़ जैसे संगीन आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने खुद को सीधा-सादा और कानून में आस्था रखने वाला व्यक्ति बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, CM धामी ने अपने पास रखे अहम मंत्रालय

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page