मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी और एयरस्पेस प्रतिबंध के चलते लौटी वापस

खबर शेयर करें

मुंबई। एयर इंडिया की मुंबई से लंदन-हीथ्रो जा रही एक इंटरनेशनल फ्लाइट को शुक्रवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी खराबी और मिडिल ईस्ट एयरस्पेस में अस्थायी प्रतिबंध के चलते मुंबई लौटना पड़ा। फ्लाइट ने सुबह 8:36 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

सूत्रों के अनुसार, विमान मिडिल ईस्ट के नजदीक तक पहुंच चुका था, लेकिन उसी दौरान पायलटों को ईरान-इजरायल तनाव के कारण एयरस्पेस के बंद होने की जानकारी मिली। इसके साथ ही विमान के हाइड्रॉलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी भी सामने आई, जिसके बाद पायलटों ने एटीसी से संपर्क कर फ्लाइट को मुंबई लौटाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  47 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 7 महिला नक्सली भी शामिल

मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

वापसी के दौरान विमान ने मुंबई एयरपोर्ट के आसपास कुछ देर तक चक्कर लगाया और बाद में सुरक्षित रूप से लैंड कर लिया गया। विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स को किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई, लेकिन एक दिन पहले अहमदाबाद से जुड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना में 241 लोगों की मौत की खबर के बाद यात्री घबराए हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पेपर लीक से सबक, 16 नवंबर को होगी सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा, फुलप्रूफ प्लान तैयार 

एयर इंडिया का बयान और वैकल्पिक व्यवस्था

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है। तकनीकी जांच जारी है और यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान से लंदन भेजने की तैयारी की जा रही है। एयरलाइन ने यात्रियों को भोजन, आवास और अन्य सुविधाएं प्रदान करने का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला अधिकारी की मौत हादसा नहीं, साजिशन जिंदा जलाकर की गई हत्या, सहकर्मी गिरफ्तार

मिडिल ईस्ट एयरस्पेस बंद, कारण इजरायल-ईरान संघर्ष

उल्लेखनीय है कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गुरुवार को इजरायल द्वारा तेहरान पर किए गए हमले के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इसी के चलते कई अन्य इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी रूट बदलने या कैंसिल करने की नौबत आ गई है।