Haldwani: फायरिंग की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, युवक पर ₹5000 का जुर्माना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: डायल 112 पर फायरिंग की सूचना देकर पुलिस और प्रशासन को अलर्ट मोड में डालने वाला मामला झूठा निकला। मुखानी थाना क्षेत्र के ऊंचापुल पर मंगलवार रात एक कॉलर ने मारपीट और फायरिंग की सूचना देकर सनसनी फैला दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को कोई गोलीबारी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध शराब और जुए का बोलबाला, पुलिस-प्रशासन दावों पर उठे सवाल
यह भी पढ़ें 👉  महिला सैन्य अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, स्थायी कमीशन से वंचित अधिकारियों को मिलेगी पेंशन

झूठी सूचना देने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस ने कॉलर तुषार कवड़वाल पुत्र देवेंद्र चंद्र निवासी मल्ला फतेहपुर, कटघरिया को थाने लाकर पूछताछ की। झूठी सूचना देने और आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग करने पर पुलिस एक्ट के तहत ₹5000 का जुर्माना वसूला गया।

You cannot copy content of this page