हनीमून पर पति की हैवानियत: मारपीट से महिला के कान का पर्दा फटा, ससुरालियों पर गंभीर आरोप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि हनीमून के दौरान पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने महिला समाधान केंद्र में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सर्वोदय कॉलोनी, डहरिया हल्द्वानी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 3 मार्च 2024 को पिथौरागढ़ निवासी निर्मल खाती से हुआ था। शादी में उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार बदलने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बंदरों के आतंक से राहत, नगर निगम ने पकड़े 17 और बंदर, अब तक 317 रेस्क्यू

महिला के अनुसार, हनीमून के दौरान अंडमान-निकोबार में पति ने शक के आधार पर उसके साथ मारपीट की। थप्पड़ों की मार से उसके कान का पर्दा फट गया। आरोप है कि पति आए दिन गाली-गलौज करता, चरित्र पर सवाल उठाता और शारीरिक हिंसा करता था।

यह भी पढ़ें 👉  देश में समय से पहले पहुंचा मानसून, 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना

पीड़िता ने बताया कि उसकी सास ने पिता की तीन लाख रुपये की एफडी तुड़वाने का दबाव बनाया। जब उसने इनकार किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुत्री के जन्म और पिता के निधन के समय भी ससुराल पक्ष का व्यवहार बेहद अमानवीय रहा।

महिला ने बताया कि कई बार समझौते, पंचायत और लिखित माफी के बावजूद उत्पीड़न नहीं रुका। आरोप है कि अगस्त 2025 में उसे ससुराल में नजरबंद कर दिया गया, जिसके बाद किसी तरह उसने पुलिस की मदद से अपने मायके लौटने का रास्ता पाया।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए WhatsApp ला रहा नया ‘पैरेंट मैनेज्ड अकाउंट’ फीचर

कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page