दूसरी शादी के लिए पत्नी को घर से निकाला! 15 साल बाद टूटा भरोसा, पति-ससुरालियों पर मुकदमा

खबर शेयर करें

काशीपुर। शादी के 15 साल बाद दूसरी महिला के साथ संबंधों के चलते पति द्वारा पत्नी को घर से निकालने और ससुरालियों के साथ मिलकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कटोराताल कुर्मांचल कॉलोनी निवासी महिला ने महिला हेल्पलाइन में दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 19 मार्च 2010 को कुर्मांचल कॉलोनी निवासी युवक से हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं—14 वर्षीय पुत्र और 12 वर्षीय पुत्री। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार बदल गया और वह मारपीट करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुखवन्त आत्महत्या कांड: पुलिस मुख्यालय का बड़ा एक्शन, IG STF की अध्यक्षता में SIT गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित

महिला का कहना है कि वर्ष 2017 में पति गड्डा कॉलोनी निवासी एक युवती के संपर्क में आया और उससे दूसरी शादी कर मुरादाबाद में रहने लगा। इस दौरान वह कभी-कभार घर आकर उसके साथ मारपीट करता था। एक बार बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया गया, जिसकी शिकायत उसने 29 सितंबर 2017 को कटोराताल चौकी पुलिस और बाल एवं महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर में की थी, लेकिन आरोपी पति पेश नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा : लापता लोगों की संख्या 42 पहुंची, खीर गंगा का जलस्तर बढ़ने से दहशत

पीड़िता के अनुसार, पांच नवंबर की दोपहर करीब दो बजे पति घर पहुंचा। जब उसने घरेलू खर्च मांगा तो पति, देवर, देवरानी, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, गाली-गलौज की और बच्चों को छोड़कर घर से चले जाने का दबाव बनाया। आरोप है कि पति ने दूसरी महिला के साथ रहने की बात कहते हुए विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: आज पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति राजीव उर्फ राजू पुत्र राजेश कुमार, देवर राहुल, देवरानी मालती, सास चंदा देवी और ससुर राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

You cannot copy content of this page