“हम अपहृत नहीं, मौज पर हैं!”… वायरल वीडियो ने बदल दिया नैनीताल जिला पंचायत चुनाव का रंग…Video

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर गुरुवार बीते को मचे सियासी बवाल और जिला पंचायत के पांच सदस्यों के कथित अपहरण के आरोप अब नाटकीय मोड़ ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात एक वीडियो वायरल होते ही पूरे मामले का रुख बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा...8 ‘मुन्ना भाई-मुन्नी बहन’ गिरफ्तार, प्रवेश पत्र पर फोटो बदलकर दे रहे थे हाईस्कूल की परीक्षा

वीडियो में सभी पांचों ‘लापता’ सदस्य कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कह रहे हैं— “हमारा कोई अपहरण नहीं हुआ, हम तो खुद घूमने आए हैं”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में PCS के 122 पदों पर भर्ती, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञप्ति

सदस्यों का दावा है कि वे सरकार के साथ खड़े हैं और अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। विपक्ष जहां इसे ‘डर के साये में दिया गया बयान’ बता रहा है, वहीं सत्तापक्ष इस वीडियो को अपने “निर्दोष” होने का सबूत मान रहा है।
अब देखना होगा कि यह वायरल वीडियो सियासी बिसात में किसके पाले में चाल पलटता है।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर बाजार में भारी नुकसान से परेशान केमिकल इंजीनियर ने की आत्महत्या, बाथरूम में अंगीठी जलाकर दी जान