Uttarakhand Weather Update: ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बदलेगा मौसम, आज बारिश-बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में गरजा विपक्ष...टेबल पलटी, माइक तोड़े, सीएम धामी ने रखा 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट

ऊंचे इलाकों में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार खासतौर पर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड में इजाफा होगा। हालांकि मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से तबाही का आंकलन करने उत्तराखंड पहुंची केंद्रीय टीम, दो दिन करेंगे प्रभावित जिलों का दौरा

आगे कैसा रहेगा मौसम?
19 फरवरी: ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की स्थिति बनी रह सकती है। 20 से 22 फरवरी: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

You cannot copy content of this page