नेशनल गेम्स में उत्तराखंड को दूसरा गोल्ड, रीना सेन ने जीता महिला केनाय सलालम प्रतियोगिता में पहला स्थान

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड ने मंगलवार को नेशनल गेम्स में दूसरा गोल्ड जीत लिया। ऋषिकेश के फूलचट्टी में आयोजित महिला केनाय सलालम सी-1 प्रतियोगिता में उत्तराखंड की रीना सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर संकट के बादल, एक साथ काउंसलिंग का प्रयोग बना विवाद की जड़

उत्तराखंड सरकार ने रीना सेन को इस उपलब्धि के लिए 12 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है, जो किसी भी राष्ट्रीय खेल में किसी राज्य द्वारा दी जाने वाली सबसे अधिक राशि है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा प्रहार...विजिलेंस के शिकंजे में आए बड़े अधिकारी, 71% मामलों में सजा

इसके अलावा, सी-1 केनाय ओपन सलालम प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की पल्लवी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया, जबकि आंध्र प्रदेश की चेतना भगवती ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भीमताल के बोहरकून में बड़ा हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 27 यात्रियों का सफल रेस्क्यू

यह जीत उत्तराखंड के खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और प्रदेशवासियों में खुशी की लहर है।