Uttarakhand: आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर होगा फैसला

खबर शेयर करें

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार की मंत्रिमंडल बैठक शुक्रवार को आयोजित होगी। सचिवालय में शाम चार बजे प्रस्तावित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सदन में रखे जाने वाले विधेयकों पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में पुरानी बसों पर लगा ब्रेक...उत्तराखंड परिवहन निगम की 192 डीजल बसों की एंट्री पर रोक

बताया जा रहा है कि बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, गृह, शहरी विकास और कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं व नीतिगत विषयों पर चर्चा की जाएगी। कई विभागों के प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जौलीग्रांट में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

राज्य सरकार की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें विधानसभा सत्र से पहले सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं और नई योजनाओं पर फैसला लिया जा सकता है।