Uttarakhand: चार साल की मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव

खबर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल/चौबट्टाखाल। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव से सामने आया है, जहां एक चार साल की मासूम बच्ची को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भतकोट गांव निवासी हरेंद्र की चार वर्षीय बेटी दृष्टि रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर उसे जबड़े में जकड़ लिया और आंगन से खींचते हुए नीचे खेतों की ओर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कक्षा 9 की छात्राओं के लिए गणित अनिवार्य, गृह विज्ञान का विकल्प समाप्त

बच्ची की चीख-पुकार और परिजनों के शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद हुआ, जो बुरी तरह क्षत-विक्षत था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राजस्व लक्ष्य पर सीएम धामी का एक्शन मोड, एआई से कर चोरी रोकने और ग्रीन सेस वसूली तेज करने के निर्देश

घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टरों को धामी सरकार की सौगात, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग को मिलेगा एसडी एसीपी लाभ

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

You cannot copy content of this page