Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक बरसे बादल, तापमान लुढ़का…अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मिजाज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने लोगों को चौंका दिया है। बुधवार सुबह से ही कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। हल्की से मध्यम बारिश, बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्री-मानसून बारिश ने दी राहत, तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देवरिया: सऊदी से लौटे युवक की लाश ट्रॉली बैग में मिली, पत्नी और प्रेम प्रसंग में परिजनों की संलिप्तता की आशंका

प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जहां बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर हादसा: वाहन पर गिरा बोल्डर, महिला की मौत, चार लोग घायल

वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

You cannot copy content of this page