उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 215 उपनिरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले-प्रदेश की सुरक्षा अब आपके कंधों पर

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग के 215 नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पी.ए.सी.) तथा 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने में पुलिस की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने कहा कि चयन परीक्षा तक की यात्रा केवल शुरुआत थी, अब वास्तविक जिम्मेदारियां शुरू हो रही हैं। प्रदेश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन जैसे अहम दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश के सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के लिए अनिवार्य हुआ डिजिटल तकनीकी प्रशिक्षण

धामी ने कहा कि उत्तराखंड दो अंतरराष्ट्रीय और दो आंतरिक सीमाओं से जुड़ा संवेदनशील राज्य है। यहां नशे के खिलाफ अभियान, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन तथा चारधाम और कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें 👉  उधार की रकम मांगना बना आफत...साले-साली ने जीजा को दुकान में पीटा, CCTV में कैद बवाल

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके परिणामस्वरूप बीते चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। सभी परीक्षाएं अब पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के नाम पर होगा श्रीनगर गढ़वाल का राजकीय नर्सिंग कॉलेज, शासनादेश जारी

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त अधिकारी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करते हुए राज्य की शांति, सुरक्षा और जनता के भरोसे को और मजबूत करेंगे।

You cannot copy content of this page