उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से, 15 फरवरी तक चलेंगी

खबर शेयर करें

रामनगर/देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने जानकारी दी कि यह परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शोरूम से स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन एक्टिवा के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

बोर्ड सचिव के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बोर्ड स्तर से शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। चयनित शिक्षक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों में पहुंचकर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराएंगे। बोर्ड ने सभी संबंधित विद्यालयों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं।