Uttarakhand: फिर डोली धरती…बागेश्वर में 3.4 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह घरों से बाहर निकले लोग

खबर शेयर करें

बागेश्वर: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में सुबह धरती डोलने से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

EARTHQUAKE OF 3.4 MAGNITUDE HITS BAGESHWAR REGION: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) के अनुसार, भूकंप शुक्रवार सुबह 07:48:37 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। सुबह के समय आए झटकों से लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड ने आपदा क्षति पूर्ति को केंद्र से मांगी 5702 करोड़ की विशेष सहायता

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तहसील या गांव से नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तान और पीओके में भारत की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन 'सिंदूर' में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

गौरतलब है कि उत्तराखंड भूकंप के दृष्टिकोण से संवेदनशील जोन में आता है। ऐसे में समय-समय पर हल्के झटके महसूस होना आम बात है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।