पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, चालक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। जनपद के सातशिलिंग–थल सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुवालेख के पास रिण क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीआईसी रोड पिथौरागढ़ निवासी संजू (28), पंडा निवासी संजय कुमार (30) और बीसाबजेड़ निवासी हयात खड़ायत (32) शुक्रवार को कार से मुवानी घूमने गए थे। देर रात घर लौटते समय सुवालेख के समीप वाहन असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से छह दिन में नौ बार हिला उत्तरकाशी, शुक्रवार सुबह भी महसूस हुए झटके

देर रात तक तीनों के घर न लौटने और संपर्क न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शनिवार तड़के सर्च ऑपरेशन चलाया। खाई में उतरकर देखने पर संजय कुमार और हयात खड़ायत की मौत की पुष्टि हुई, जबकि चालक संजू गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जीवन चेतना फाउंडेशन का शिक्षा सहयोग कार्यक्रम, 30 बच्चों को बांटी शैक्षिक व पौष्टिक सामग्री

घायल संजू को पुलिस और राहत दल की मदद से खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख़्त, पुनर्मतदान की मांग पर आज फिर होगी सुनवाई

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

You cannot copy content of this page