हल्द्वानी: गुलाब घाटी में भूस्खलन से यातायात बाधित, वन-वे से चल रहा आवागमन…Video

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल। क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते गुलाब घाटी (नैनीताल क्षेत्र) में भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़क पर मलवा आ जाने से यातायात प्रभावित हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, अहमदाबाद और नोएडा में हाई अलर्ट

प्रशासन ने एहतियातन मार्ग को अस्थायी रूप से वन-वे कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देश में समय से पहले पहुंचा मानसून, 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना

मलवा हटाने का कार्य तेजी से जारी है और अधिकारियों के अनुसार जल्द ही मार्ग को पूरी तरह सुचारु कर दिया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वह संयम बरतें और अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा विवाद: बांग्लादेश ने भारत आने से किया इनकार, ICC से श्रीलंका में मैच कराने की मांग

प्राकृतिक आपदाओं के इस मौसम में प्रशासन सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।