किच्छा में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर, नेपाल मूल की महिला की मौत, तीन लोग घायल

खबर शेयर करें

किच्छा। शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में नेपाल मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना किच्छा के पास सितारगंज रोड पर उस समय हुई जब गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, हल्द्वानी में निकली भव्य कलश यात्रा

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। कार में सवार चार लोग दिल्ली से नेपाल की ओर जा रहे थे। किच्छा के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली के उल्टी दिशा में आने से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में 40 वर्षीय जयंती देवी, निवासी नेपाल, की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 22 जनवरी को सभी निजी विद्यालयों में रहेगा अवकाश...आदेश जारी

अन्य तीन घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page