हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: ऑल्टो-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में तीन की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। रामपुर हाईवे पर टांडा जंगल में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने शहर को दहला दिया। ऑल्टो और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले केदारनाथ हेली सेवा को लेकर बड़ा फैसला, नई एविएशन कंपनियों के चयन की तैयारी तेज

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को बनभूलपुरा निवासी परिवार अपनी बहन से मिलने रुद्रपुर गया था। देर रात लौटते समय उनकी ऑल्टो कार की टांडा जंगल में सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नैनीताल में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, एडीजी अपराध ने की ब्रीफिंग...पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

हादसे में हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जाहिद और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल–कालाढूंगी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर...खड़ी कार को मारी टक्कर, युवती समेत पांच घायल

हादसे की खबर रात करीब 2 बजे परिजनों को मिली। मृतक और घायल सभी बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और 18 के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।