इंसानियत शर्मसार: बीमार मां को कब्रिस्तान में छोड़कर भागे बेटे, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

खबर शेयर करें

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के कर्बला इलाके में एक बुजुर्ग बीमार महिला को उसके ही बेटे कब्रिस्तान में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने जब महिला को लावारिस हालत में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Agra Shocker: Ailing Mother Abandoned in Graveyard by Sons, Police Rushes Her to Hospital: बताया जा रहा है कि शनिवार को कर्बला क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान के पास एक बुजुर्ग महिला बेसहारा अवस्था में पड़ी मिली। महिला की हालत बेहद गंभीर थी और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

यह भी पढ़ें 👉  खाड़ी में भड़का ‘ऊर्जा युद्ध’: ईरान के हमलों से तेल 114 डॉलर पार, वैश्विक संकट गहराया

होश में आने पर महिला ने अपना नाम रज्जो देवी निवासी गुबरारी, मथुरा बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसके दोनों बेटे उसे यहां छोड़कर चले गए हैं। बीमारी और कमजोरी के कारण वह अधिक जानकारी नहीं दे सकी और फिर अचेत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मैट्रिक्स मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 500 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार की मदद से महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। एंबुलेंस चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि सिसौदिया ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: मैक्स वाहन पर चट्टान गिरने से दो की मौत, पांच घायल

थाना न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह घटना समाज के सामने कई सवाल खड़े करती है, क्या आधुनिकता की दौड़ में संवेदनाएं पीछे छूटती जा रही हैं? मां, जिसने अपने बच्चों के लिए जीवन भर त्याग किया, आखिर उसे इस हालत में छोड़ने का दिल कैसे किया गया?

You cannot copy content of this page