नैनीताल: कैंची धाम में रेस्टोरेंट में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक रेस्टोरेंट में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। किरौला रेस्टोरेंट में रात करीब दो बजे बेतालघाट निवासी 39 वर्षीय आनंद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोपों में घिरे लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत

घटना की जानकारी मिलते ही भवाली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कोतवाली के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि मृतक को गोली लगने की सूचना देर रात मिली थी। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 15 नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 30 अक्टूबर तक करें पंजीकरण

पुलिस के अनुसार, जिस बंदूक से गोली चली है वह लाइसेंसी है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश को मिले 18 नए औषधि निरीक्षक, जल्द होगी तैनाती

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से गोली चली।