जनता ने कांग्रेस को दिया स्पष्ट बहुमत, भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या : करन माहरा

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने शुक्रवार को देहरादून में पत्रकार वार्ता कर राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान कर स्पष्ट बहुमत दिया है। माहरा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों, प्रशासनिक दुरुपयोग और निर्वाचन आयोग की निष्क्रियता के खिलाफ जनता ने अपना जनादेश सुनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलाब घाटी और रानीबाग में जाम से मिलेगी राहत...एनएच करेगा सड़कों का चौड़ीकरण, कलसिया में बनेगा मॉडल ब्रिज

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में धनबल और छलबल का सहारा लिया, लेकिन जनता ने इन हथकंडों को नकार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा इन तरीकों से ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में सफल होती है, तो यह सीधा लोकतंत्र की हत्या होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी सेवकों के स्थायीकरण पर शासन सख्त, समयबद्ध आदेश जारी करने के निर्देश

कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि हाईकोर्ट पहले ही राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने ही बूथों पर हार गए हैं, इसके बावजूद मिठाई बांटकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नववर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी, कुल 25 छुट्टियां

करन माहरा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया और कहा कि पार्टी एकजुट होकर जनता की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में निश्चित रूप से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

You cannot copy content of this page