Haldwani: डीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी, मदिरा दुकानों और FL-2 लाइसेंस की जांच, सैंपल लैब भेजे

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में अवैध मदिरा पर प्रभावी नियंत्रण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को आबकारी विभाग ने व्यापक प्रवर्तन एवं गुणवत्ता नियंत्रण अभियान चलाया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मदिरा दुकानों के साथ-साथ हल्द्वानी स्थित एफ.एल-2 (FL-2) अनुज्ञापनों का औचक निरीक्षण किया गया।

Excise Department Tightens Vigilance in Nainital District: निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न मदिरा ब्रांड्स की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री प्रक्रिया तथा अभिलेखों की गहन जांच की और मौके पर मौजूद स्टॉक का दस्तावेजों से मिलान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेड अलर्ट पर सरकार का एहतियाती कदम, 30 जून को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी दुकानें आबकारी अधिनियम एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हों तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार उत्पाद उपलब्ध कराया जा रहा हो। गुणवत्ता परीक्षण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न मदिरा ब्रांड्स के नमूने विधिवत रूप से एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे उतर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई और संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस प्रकार के नियमित निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध मदिरा के विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण मदिरा उपलब्ध कराई जा सके।