चलती ट्रेन में अब मिलेगा एटीएम से नकद! भारतीय रेलवे की अनूठी पहल का ट्रायल शुरू

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान नकदी की समस्या से जूझने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनज़र चलती ट्रेन में एटीएम सेवा शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इस अभिनव पहल के तहत फिलहाल नांदेड़ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) तक चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में ट्रायल के तौर पर एटीएम मशीन लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त उत्तराखंड के लिए दौड़ा हल्द्वानी, CM धामी ने दिखाई ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली को हरी झंडी

इस सेवा के तहत यात्री अब ट्रेन में सफर के दौरान ही नकद राशि निकाल सकेंगे। रेलवे की यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए लाभदायक साबित होगी, जो नकद लेन-देन को प्राथमिकता देते हैं या जिन्हें यात्रा के दौरान अचानक पैसे की आवश्यकता पड़ जाती है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस प्रायोगिक योजना के दौरान नेटवर्क कनेक्टिविटी, मशीन की कार्यक्षमता, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की गोपनीयता जैसे सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यदि परीक्षण सफल रहता है, तो आने वाले समय में अन्य ट्रेनों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 1 जनवरी से सभी सरकारी अस्पतालों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, उपस्थिति के आधार पर मिलेगा वेतन

विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनबोर्ड एटीएम से यात्रियों की नकदी संबंधी चिंताओं में कमी आएगी और उन्हें यात्रा के दौरान अधिक सुरक्षित एवं सहज अनुभव मिलेगा। गौरतलब है कि ट्रेनों में जेबकतरों और नकदी चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र यह सुविधा यात्रियों के लिए और भी अधिक उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सामूहिक अपराध में हर आरोपी जिम्मेदार

भारतीय रेलवे की यह पहल डिजिटल और पारंपरिक दोनों तरह के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे रेलवे सेवाओं को और अधिक आधुनिक, समावेशी एवं यात्रियों के अनुकूल बनाया जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page