नई दिल्ली: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा होंगे कप्तान

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का खुलासा किया। इस बार की चैम्पियंस ट्रॉफी ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक सप्ताह से बार-बार जल रहा घर

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।

इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सभी न्यायाधीशों को सार्वजनिक करनी होगी संपत्ति: मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना का आदेश

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड:

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. शुभमन गिल (उप-कप्तान)
  3. विराट कोहली
  4. श्रेयस अय्यर
  5. केएल राहुल (विकेटकीपर)
  6. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  7. हार्दिक पंड्या
  8. यशस्वी जायसवाल
  9. रवींद्र जडेजा
  10. अक्षर पटेल
  11. कुलदीप यादव
  12. जसप्रीत बुमराह
  13. मोहम्मद शमी
  14. अर्शदीप सिंह
  15. वॉशिंगटन सुंदर
यह भी पढ़ें 👉  Public Provident Fund से तैयार करें 1 करोड़ का फंड, पाएं ₹61,500 महीना टैक्स-फ्री

टीम इंडिया के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम होगा, क्योंकि टीम के पास इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने का शानदार अवसर है।