राष्ट्रीय किसान दिवस पर उत्तराखंड के नरेंद्र सिंह मेहरा सम्मानित

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर देशभर के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर उत्तराखंड के नरेंद्र सिंह मेहरा ने भी अपनी जगह बनाई। प्रतिष्ठित एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें इंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 27 मई तक मौसम रहेगा खराब

23 दिसंबर को देश के पांचवें प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय प्रगतिशील किसान सम्मेलन में देश के कृषि क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले किसानों को राष्ट्रीय सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा ने किसानों को सम्मानित किया। उत्तराखंड से नरेंद्र सिंह मेहरा के साथ महिला किसान हेमा डंगवाल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘फर्जी शादी’ आयोजन पर विवाद, पुलिस ने आयोजकों को दी चेतावनी

पद्मश्री किसानों के साथ साझा किया मंच
सम्मेलन में तीन पद्मश्री किसानों – भारत भूषण त्यागी, सुल्तान सिंह और कवल सिंह चौहान सहित कुल 17 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। श्री मेहरा के लिए यह सम्मान वर्ष 2024 में नई दिल्ली में चौथा राष्ट्रीय सम्मान है। इस आयोजन ने देश के किसानों के योगदान को सम्मानित करते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार और प्रगति को नया आयाम दिया।

You cannot copy content of this page