उत्तराखंड : देहरादून और नैनीताल में राजभवन का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘लोक भवन’…आदेश जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में राजभवन के नाम में बदलाव कर दिया गया है। अब देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवन ‘लोक भवन’ के नाम से जाने जाएंगे। इस संबंध में राजभवन सचिवालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाक हिंदू श्रद्धालुओं की चारधाम यात्रा पर रोक, 77 श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे देवदर्शन

राज्य सरकार के इस फैसले के लागू होते ही दोनों ही स्थानों पर मौजूद राजभवनों का आधिकारिक उपयोग, पत्राचार और शासकीय रिकॉर्ड में अब ‘लोक भवन’ नाम ही दर्ज किया जाएगा। निर्देश के मुताबिक सभी विभागों को अपने अभिलेख, सूचना पट्ट और आधिकारिक दस्तावेजों में नाम परिवर्तन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-रुड़की में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, 14 फर्मों पर छापा, 2.31 करोड़ की वसूली

राज्य में शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और भवनों के नामों में समय–समय पर किए जा रहे परिवर्तन के क्रम में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-मुंबई और लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेनें जल्द होंगी नियमित, यात्रियों को मिलेगा किराए में लाभ