Nainital: अराजक तत्वों पर नकेल…199 बाहरी लोगों की जांच, 21 पर कार्रवाई

खबर शेयर करें

भवाली (नैनीताल): एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा भवाली क्षेत्र में हाल ही में घटित घटनाओं के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा बाहरी एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत भवाली क्षेत्र में लगातार वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

BHOWALI POLICE CONDUCTS LARGE-SCALE VERIFICATION DRIVE: इसी क्रम में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में भवाली पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीमों द्वारा कस्बा भवाली के वार्ड संख्या 02, 03 और 04 अंतर्गत रेहड़, गांधी कॉलोनी एवं टमट्यूड़ा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 51 मकानों में निवास कर रहे 199 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि 2025: शिव-पार्वती विवाह उत्सव, जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

जांच के दौरान सत्यापन अपूर्ण पाए जाने पर 21 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभी मकान मालिकों से अपील की जा रही है कि वे अपने किरायेदारों का समय से सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  रॉस टेलर की मैदान पर वापसी, अब समोआ के लिए खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर

एसएसपी नैनीताल ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाने को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page