उत्तराखंड: पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में मौसम विभाग का अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार को तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  BIG NEWS: उत्तराखंड को सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात, करीब 7 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं पर बनी सहमति

पूर्वानुमान के अनुसार इन क्षेत्रों में हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क और सामान्य रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Weather: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...सात जिलों में येलो अलर्ट, सतोपंथ में सीजन की पहली बर्फबारी

राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

You cannot copy content of this page