उत्तराखंड: पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में मौसम विभाग का अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार को तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा रुद्रनाथ धाम, श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार के कपाट

पूर्वानुमान के अनुसार इन क्षेत्रों में हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क और सामान्य रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश सरकार का नया वित्तीय वर्ष शुरू, बजट व्यय के लिए नए दिशा-निर्देश जारी

राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेल यात्रियों पर सख्ती: तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क, रेल मंत्री ने किया बड़ा एलान

You cannot copy content of this page