भीमताल: ओखलकांडा में दिनदहाड़े तेंदुए का हमला…घास काटने गई महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

खबर शेयर करें

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुए के हमले ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है। ओखलकांडा विकासखंड के चमोली गांव के कीटोड़ा तोक में घास काटने गई एक महिला को तेंदुए ने दिन-दहाड़े अपना शिकार बना लिया। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार रेखा देवी पत्नी पान सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक रेखा देवी पर हमला कर दिया और उन्हें करीब दो किलोमीटर तक जंगल की ओर घसीट ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा। हमले में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक चालक की मौत, डंपर चालक घायल

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। डीएफओ, भीमताल विधायक और सीएमओ नैनीताल के घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: लापता दो वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद, गांव में मातम

महिला की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिजन गहरे सदमे में हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन वन विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: टेलीकॉम अधिकारी बनकर 1.02 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

वन विभाग द्वारा तेंदुए की तलाश तेज कर दी गई है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही जा रही है।

You cannot copy content of this page