उत्तराखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से थे बीमार

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, उन्होंने आज शाम अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-पाक संघर्ष विराम पर ट्रंप की प्रतिक्रिया... "दोनों देशों के नेतृत्व की सराहना, कश्मीर पर मध्यस्थता को तैयार"

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रारंभिक और प्रमुख नेताओं में शामिल रहे। वह यूकेडी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और लंबे समय तक इस दल के प्रमुख चेहरा बने रहे। राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और व्यापक जनसमर्थन जुटाने में अग्रणी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिसिया रौब का वीडियो वायरल, गाड़ी हटाने को कहने पर दुकानदार को घसीटकर डायल 112 में बैठाया

बाद में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और विधायक के रूप में भी उन्होंने जनसेवा की जिम्मेदारी निभाई। राजनीतिक यात्रा के दौरान कुछ समय बाद वह पुनः यूकेडी में लौट आए और पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूती देने में सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा फिर विवादों में, 35 मिनट बाद पेपर के तीन पेज वायरल

राज्य निर्माण संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दिवाकर भट्ट के निधन को उत्तराखंड की राजनीतिक और सामाजिक जगत ने बड़ी क्षति बताया है।