इजराइल पर तीखे बयान के बाद घिरे ख्वाजा आसिफ, विवाद बढ़ते ही हटाया सोशल मीडिया पोस्ट

खबर शेयर करें

इस्लामाबाद/तेल अवीव: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस्राइल पर की गई तीखी टिप्पणी के बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया पोस्ट हटा लिया, जिससे राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस्राइल की आलोचना करते हुए उसे “मानवता के लिए अभिशाप” बताया था और कथित तौर पर बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था। बयान सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं और विवाद बढ़ने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  शाहरुख और विक्रांत को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार, रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

मामला तूल पकड़ता देख उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। हालांकि, इस कदम को लेकर पाकिस्तान सरकार या उनके कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा इस्राइल के विनाश की बात करना “बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य” है। बयान में कहा गया कि इस तरह की भाषा किसी भी जिम्मेदार सरकार के प्रतिनिधि के लिए उचित नहीं है, खासकर जब वह खुद को शांति का समर्थक बताती हो।

यह भी पढ़ें 👉  EPFO का बड़ा फैसला: नौकरी बदलने पर वीकेंड-छुट्टियों को नहीं माना जाएगा सर्विस ब्रेक, कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगा पूरा लाभ

दरअसल, हाल के दिनों में ख्वाजा आसिफ ने लेबनान में जारी हिंसा को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और इसे नरसंहार करार दिया था। उनका कहना था कि निर्दोष लोगों की जान जा रही है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कालामुनि-बेटुली धार के बीच गहरी खाई में गिरा भेड़ पालक, मौके पर मौत

अब यह मामला अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर इसे बढ़ते कूटनीतिक तनाव के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे दोनों देशों के बीच जारी तीखी बयानबाजी का हिस्सा माना जा रहा है।

You cannot copy content of this page