काशीपुर: पावर लिफ्टर ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से की खुदकुशी, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें

काशीपुर। काशीपुर में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना में राष्ट्रीय स्तर के पावर लिफ्टर अमनदीप अरोरा (36) ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना दढ़ियाल रोड स्थित उनके निवास पर घटी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य में बिजली उत्पादन बढ़ा, मांग के बावजूद नहीं होगी कटौती

जानकारी के अनुसार, अमनदीप अरोरा पुत्र धर्मेन्द्र अरोरा दढ़ियाल रोड पर ही पोल्ट्री फार्म संचालित करते थे। शुक्रवार को उन्होंने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से अमनदीप को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 1649 सहायक अध्यापकों के पदों पर होगी भर्ती, शासन ने आदेश जारी किया...जिलेवार होगी नियुक्ति प्रक्रिया

पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से आत्महत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई है, जो उनके पिता की है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

कोच राजीव चौधरी के अनुसार, अमनदीप पहले वेटलिफ्टिंग में सक्रिय थे और बाद में पावर लिफ्टिंग में करियर बनाया। वर्ष 2018 में उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था। उन्होंने करीब दो वर्ष पूर्व एक निजी जिम की स्थापना की थी, जहां वह युवाओं को प्रशिक्षण देते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नवरात्र पर कुट्टू आटा बिक्री के लिए सख्त नियम, बिना लाइसेंस नहीं होगी पैकिंग व बिक्री

मृतक दो भाइयों में बड़ा था और अपने पीछे पत्नी, एक बच्चा व अन्य परिजनों को रोते-बिलखते छोड़ गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page