उत्तराखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, गाड़-गदेरों में जलस्तर बढ़ने का खतरा

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन अब यह पहाड़ी इलाकों में चिंता का कारण बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में आज (बुधवार) और कल तेज बारिश की संभावना है, जिसके कारण गाड़-गदेरों का जलस्तर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टीपीनगर बना नशे का अड्डा, चौकी के साये में फल-फूल रहा अवैध शराब कारोबार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में विशेष रूप से तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल, अपहरण के आरोप, पुलिस छावनी में तब्दील शहर...Video

मौसम विभाग ने यात्रियों को सावधान करते हुए कहा है कि बारिश और ओलावृष्टि के दौरान गाड़-गदेरों के आसपास न खड़े रहें। खासकर, चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को यह सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री साथ रखें, क्योंकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 23 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, बर्फ कम पड़ने के चलते इस बार पहले खुलेंगे कपाट
Ad

You cannot copy content of this page