राशिफल 12 अप्रैल 2025

खबर शेयर करें

मेष
आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए परिश्रम से सफलता दिलाने वाला रहेगा। वैसे समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका मान सम्मान भी बढेगा। आपको आज वस्त्र और सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है इसलिए यात्रा पर जा रहे हैं तो सजग और सतर्क रहें। व्यवसाय में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे और आपको इसमें सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में आपको आज ससुराल पक्ष से खुशी मिलेगी।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। कारोबार व्यापार में आपको आज अपनी वाणी का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कारोबार में कमाई अच्छी होने से आपको आज खुशी मिलेगी। शाम का समय आपका रोमांटिक और मनोरंजक बीतेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका रो। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवनसाथी से कुछ ऐसी बातें पता चलेगी, जिससे आपका रिश्ता और बेहतर हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी और प्रशंसा भी मिलेगी।

कर्क
कर्क राशि के लिए आज शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। आपके घर परिवार में तालमेल रहेगा और धर्म कर्म के काम में भी आपकी रुचि रहेगी। कमाई भी आपकी अच्छी रहेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी में पद प्रभाव वृद्धि के संयोग बनेंगे। लेकिन आवेश पर कंट्रोल करेंगे और किसी को भला बुरा कहने से बचें। लव लाइफ मे प्रेम रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 28 मई 2025

सिंह
सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रह सकता है। वैसे आज धर्म कर्म के काम में भी आपका मन लगेगा। भाग्य के सहयोग से कई काम बनेंगे। पिता से भी आपको सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की ओर से खुशी मिलेगी और आपका रिश्ता भी मधुर रहेगा। लव लाइफ के मामले में आज सितारे संभलकर चलने की सलाह दे रहे हैं। किसी वजह कहासुनी और दूरी का भी अहसास हो सकता है।

कन्या
कन्या राशि के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी साथ ही आज नौकरीपेशा जातकों को आज बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कमाई भी आज अच्छी रहेगी और शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर होगा।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके अधिकारियो से आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। घरेलू मामलों में आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। किसी सगे संबंधी से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 26 अप्रैल 2025

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार का माहौल भी आज अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम का अनुकूल और सकारात्मक परिणाम मिलेगा। व्यापार में भी आज लाभ होगा। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए यात्रा संभव हो तो टाल दे,बहुत ही आवश्यक हो तो बजरंगबाण का पाठ करके जाएं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। शाम का समय आपका रोमांटिक बीतेगा।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान लापरवाही से बचें। आप गले में दर्द या कफ जनित समस्या से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। धर्म कर्म के काम में आप आज सहभागी बन सकते हैं। किसी दोस्त से सहयोग मिलेगा। कामकाज आपका सुचारू रूप से चलगा।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको आज काम के साथ मनोरंजक पल बिताने का भी मौका मिलेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में भी आज सुधार होगा। आपको आज मनपसंद भोजन भी मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 29 दिसंबर

कुंभ
आज शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ आज यात्रा का संयोग बन सकता है। आज आपको कमाई के भी कुछ नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार घर में खुशहाली बनाए रखेगा। परिवार के साथ आज मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। रुचिकर भोजन का भी लुत्फ ले सकते हैं। किसी की मदद भी आज आप करेंगे।

मीन
मीन राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आपको आज कुछ नया काम करने का भी मौका मिलेगा। आपका फंसा हुआ धन आज वापस मिल सकता है। परिवार में सम्मान मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक काम पूरा होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से लंबी बातें होंगी और कुछ नई जानकारी भी मिलेगी। नौकरी में दिन आपका सामान्य रहेगा। बिजनेस करने वालों की अच्छी कमाई होगी। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी लाभ पाएंगे।

You cannot copy content of this page