रूस-यूक्रेन युद्ध पर शांति की उम्मीद: ज़ेलेंस्की-ट्रंप की उच्चस्तरीय बैठक तय, नए साल से पहले अहम फैसलों के संकेत

खबर शेयर करें

कीव। करीब चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बार फिर शांति की उम्मीद जगी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने संकेत दिए हैं कि नए साल से पहले युद्ध से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी “निकट भविष्य” में उच्चस्तरीय बैठक तय हो गई है।

ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन समय गंवाए बिना कूटनीतिक प्रयासों को तेज कर रहा है और ट्रंप के साथ बैठक पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने साफ किया कि क्षेत्र (टेरिटरी) जैसे संवेदनशील और जटिल मुद्दों पर अंतिम निर्णय राष्ट्रपति स्तर की सीधी बातचीत में ही संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  माता वैष्णो देवी यात्रा के नियम सख्त, RFID कार्ड मिलने के 10 घंटे में यात्रा शुरू और 24 घंटे में लौटना अनिवार्य

हाल के दिनों में कीव और वॉशिंगटन के बीच संपर्क और वार्ताएं तेज हुई हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ज़ेलेंस्की ने बताया कि एक 20-सूत्रीय शांति फ्रेमवर्क सामने आया है और शांति प्रक्रिया व यूक्रेन के पुनर्निर्माण से जुड़े कई अहम दस्तावेज लगभग तैयार हैं। इन चर्चाओं में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जार्ड कुश्नर के साथ हुई बातचीत का भी उल्लेख किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: श्यामखेत में सीवर टैंक की सफाई के दौरान गैस से दम घुटने से युवक की मौत, एक बेहोश

हालांकि सकारात्मक संकेतों के बावजूद मतभेद पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं। खासतौर पर क्षेत्रीय नियंत्रण और ज़ापोरिज़झिया परमाणु संयंत्र जैसे मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच असहमति बनी हुई है। वहीं, रूस की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रस्तावों और दस्तावेजों की समीक्षा की जा रही है, लेकिन फिलहाल उनके सार पर कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 13 अगस्त को नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

कूटनीतिक हलचल के इस नए दौर को युद्ध के समाधान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।