प्रेमिका संग पति को देख भड़की पत्नी…नैनीताल के गांधी चौक पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कार का शीशा तोड़ा

खबर शेयर करें

नैनीताल। शहर के तल्लीताल स्थित गांधी चौक चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ घूमते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्से में आकर पत्नी ने बीच सड़क हंगामा किया और पति की कार का शीशा भी तोड़ दिया। हालात बिगड़ते देख प्रेमिका किसी तरह जान बचाकर मौके से फरार हो गई।

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी से छिपकर प्रेमिका के साथ नैनीताल घूमने आया था। इसकी भनक लगते ही पत्नी अपने परिजनों के साथ नैनीताल पहुंच गई और पति की तलाश शुरू कर दी। दोपहर के समय तल्लीताल गांधी चौक पर पति की कार नजर आते ही पत्नी और उसके परिजनों ने बीच सड़क वाहन रुकवा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर संभव

अचानक पत्नी को सामने देख पति और उसकी प्रेमिका घबरा गए। पत्नी के बार-बार कहने के बावजूद जब पति कार से बाहर नहीं निकला तो पत्नी और उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और कार का शीशा तोड़ दिया गया। इसी दौरान प्रेमिका मौका पाकर कार से निकलकर फरार हो गई, जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, मैदानी इलाकों में भी संभावना

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को तल्लीताल पुलिस चौकी ले आई। चौकी में दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। पत्नी ने पति पर मारपीट और दूसरी महिला से संबंध रखने के आरोप लगाए, जबकि पति ने भी पत्नी और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बताया कि उनके बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें 👉  7 सितंबर को लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, दोपहर 12:57 से सूतक काल

इस दौरान पत्नी और उसके परिजन प्रेमिका को चौकी बुलाने की मांग पर कई घंटों तक अड़े रहे, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद प्रेमिका चौकी नहीं पहुंची।

तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले से अलगाव का मामला चल रहा है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

You cannot copy content of this page