Haldwani: पहली रेल यात्रा बनी आफत…घबराए भाइयों से ट्रेन में छूटी 82 वर्षीय बीमार मां, बदायूं में सकुशल मिली

खबर शेयर करें

लालकुआं (नैनीताल)। पहाड़ से इलाज के लिए आई 82 वर्षीय बीमार मां उस वक्त ट्रेन में अकेली छूट गई, जब पहली बार रेल यात्रा कर रहे दो भाई हड़बड़ाहट में अलग-अलग स्टेशनों पर उतर गए। परिवार की सांसें उस समय अटक गईं, जब पता चला कि वृद्ध मां ट्रेन में ही रह गई हैं। हालांकि जीआरपी पुलिस की मुस्तैदी से बदायूं रेलवे स्टेशन पर उन्हें सकुशल उतार लिया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में बर्ड फ्लू अलर्ट, एक सप्ताह तक कुक्कुट उत्पादों के प्रवेश पर प्रतिबंध
यह भी पढ़ें 👉  सिडनी के बोंडी बीच पर मास शूटिंग: हनुक्का समारोह के दौरान 12 की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक छात्र सकुशल बचा

जीआरपी पुलिस ने वृद्धा को लालकुआं लाकर परिजनों के सुपुर्द किया। मां को सकुशल पाकर पूरे परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

जीआरपी चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि दोनों भाई पहली बार ट्रेन में सफर कर रहे थे, जिसके कारण घबराहट में यह स्थिति बनी। समय रहते सूचना मिल जाने से वृद्ध महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

You cannot copy content of this page