मां कोटगाड़ी महोत्सव का भव्य समापन, संस्कृति और जनसहभागिता का दिखा अद्भुत संगम

खबर शेयर करें

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट के अंतर्गत मां कोटगाड़ी की पावन भूमि पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य समापन हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता ने आयोजन की शोभा और बढ़ा दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही पुनगराऊ घाटी के कई जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन जुए के विवाद में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति की गला घोंटकर हत्या कर आत्महत्या का नाटक

महोत्सव के दौरान क्षेत्रीय संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन की जीवंत झलक देखने को मिली। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों और पारंपरिक आयोजनों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजन में अनुशासन, व्यवस्था और सांस्कृतिक समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली दरों पर दोहरी मार, 25 फीसदी तक बढ़ सकते हैं बिल

विशेष रूप से महोत्सव समिति के अध्यक्ष कैप्टन हरीश कार्की, उपाध्यक्ष उमेद सिंह कार्की और केशर सिंह महरा सहित पूरी समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उनके नेतृत्व में यह आयोजन पुनगराऊ घाटी के लिए एक गौरवपूर्ण सांस्कृतिक उत्सव बनकर उभरा।

यह भी पढ़ें 👉  रायगढ़ में बेकाबू भीड़ का तांडव...महिला थाना प्रभारी की पिटाई, पुलिस व जिंदल कंपनी के वाहन फूंके

समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा देते हैं। पुनगराऊ घाटी की जनता द्वारा दिखाए गए स्नेह और सहयोग को सभी ने सराहा और इसे अविस्मरणीय बताया।

You cannot copy content of this page