Haldwani: UOU में निःशुल्क योग कक्षाओं का शुभारंभ, कोरिया के प्रोफेसर की सहभागिता से कार्यक्रम को मिला अंतरराष्ट्रीय आयाम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित निःशुल्क योग कक्षाओं ने अब वैश्विक पहचान की ओर कदम बढ़ा दिया है। 22 मार्च से शुरू हुए इस विशेष योग शिविर को उस समय अंतरराष्ट्रीय आयाम मिला, जब दक्षिण कोरिया से आए विजिटिंग प्रोफेसर Prof. Kwang Sik Chung ने स्वयं योग सत्र में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

विश्वविद्यालय परिसर में हर रविवार प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित होने वाले इस योग सत्र में योग विभाग के शिक्षक, प्रशिक्षक और शोधार्थियों के साथ-साथ समीपवर्ती क्षेत्र मानपुर पश्चिम के नागरिक भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। विदेशी प्रोफेसर की मौजूदगी ने न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, बल्कि योग की वैश्विक स्वीकार्यता को भी सशक्त रूप से दर्शाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 550 विशेषज्ञ डॉक्टरों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की

कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि यह पहल आम जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है, जिसे हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नंदानगर आपदा: मां की छाती से लिपटे मिले जुड़वा बेटे, अकेले बचे कुंवर सिंह ने खोया पूरा परिवार

योग विभाग के अनुभवी शिक्षकों द्वारा संचालित इन कक्षाओं में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया जा रहा है। विभाग ने सभी प्रतिभागियों से योगाभ्यास के लिए अपने साथ योग मैट या चादर लाने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  FASTag रिचार्ज करते समय सावधान! नकली वेबसाइट्स से हो रही बड़ी साइबर ठगी, गृह मंत्रालय की चेतावनी

यह निःशुल्क योग कार्यक्रम 22 मार्च से शुरू होकर 21 जून 2026 तक नियमित रूप से प्रत्येक रविवार आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्यवर्धक पहल में जुड़ने की अपील की है, ताकि योग के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवन की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।

You cannot copy content of this page