हल्द्वानी। नशे के विरुद्ध निरंतर प्रभावी एवं उत्कर्ष कार्यवाही करने वाले ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) कुमाऊं यूनिट के चार पुलिस कर्मियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क – गोल्ड” से इन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।
सम्मानित होने वालों में —
1️⃣ उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी
2️⃣ उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी
3️⃣ आरक्षी वीरेंद्र चौहान
4️⃣ आरक्षी इसरार अहमद शामिल हैं।
इन सभी पुलिस कर्मियों को नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और समाज में जागरूकता फैलाने के क्षेत्र में लगातार की जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
